MP Board Class 9th & 11th Exam 2024 Revised Time Table : See here the revised time table of local class 9th and class 11th annual examination 2024 by DPI.
MP Board 9th, 11th संशोधित Time Table 2024
लोक शिक्षण संचालनालय, मध्य प्रदेश द्वारा दिनांक 11/01/2024 को स्थानीय कक्षा 9 th एवं कक्षा 11 th की वार्षिक परीक्षा 2024 का Time Table घोषित कर दिया गया है। यह टाइम टेबल लोक शिक्षण संचालनालय, मध्य प्रदेश द्वारा सत्र 2023-24 के लिए जारी कर दिया गया है, DPI द्वारा इसमें परिवर्तन किया जा सकता है.
NEW Update - कक्षा 11वी के टाइम टेबल में आंशिक संशोधन
लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश के आदेश क्रमांक /अकादमिक / वार्षिक परीक्षा / 105/ 2024/ 408 भोपाल, दिनांक 01/03/2024 द्वारा कक्षा 11 वी की वार्षिक परीक्षा की समय सारणी में संशोधन किया गया है.
DPI MP द्वारा जारी आदेश अनुसार शैक्षणिक सत्र 2023-2024 की कक्षा-9वीं एवं 11वीं की वार्षिक परीक्षा की समय सारणी जारी की गई थी। अपरिहार्य कारणों से कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा की दिनांक 06. 07, 11 एवं 14 मार्च 2024 को आयोजित परीक्षा के समय में आंशिक संशोधन किया गया है. उक्त दिवसों में कक्षा 11 वी की परीक्षा का समय प्रातः 9 से 12 से परिवर्तित करके दोपहर 2 से 5 बजे किया गया है.
NEW - 9th/11th Time Table में दिनांक 01/03/2024 - लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा कक्षा 11 वी के टाइम टेबल 2024 में संशोधन किया गया है.
संशोधित टाइम टेबल 01/03/2024
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा घोषित टाइम टेबल के अनुसार कक्षा 9 वी तथा कक्षा 11 वी की परीक्षा दिनांक 06 March 2024 से शुरू होकर दिनांक 23 March 2024 तक चलेगी.
MP Board 9 th Exam Time Table - 2024 दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक
यह टाइम टेबल छात्रों को सामान्य जानकारी के लिए दिया जा रहा है, विद्यार्थी कृपया लोकशिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा जारी टाइम टेबल से मिलान कर लेवे तथा अधिक जानकारी के लिए अपनी शाला से सम्पर्क करें.
परीक्षा के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण निर्देश -
9th-11th Practical Exam Date - कक्षा 9 वी / 11 वी की प्रायोगिक परीक्षाएं / प्रोजेक्ट दिनांक 06/03/2024 से 23/03/2024 के मध्य प्राचार्य अपनी सुविधा अनुसार आयोजित करेंगे.
1. परीक्षा केन्द्र पर समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में 30 मिनट पूर्व उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
2. सर्वसम्बन्धित इस कार्यक्रम को कृपया भलीभांति नोट कर लें। परीक्षाकाल में शासन द्वारा यदि कोई सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तो भी परीक्षाएं यथावत कार्यक्रमानुसार सम्पन्न होगी।
3. परीक्षा प्रारम्भ होने के 10 मिनिट पूर्व छात्रों को उत्तर पुस्तिका एवं 05 मिनिट पूर्व प्रश्न-पत्र दिये जायें।
4. समस्त श्रेणी के दिव्यांग विद्यार्थियों को 20 मिनिट प्रति घंटे के हिसाब से अतिरिक्त समय एवं लेखक की सुविधा प्रदान की जावेगी।
.png)
0 टिप्पणियाँ